कॉकरोच 😱💀 (Horror Story)
horrordiary2.in समर 25 साल का एक Gen Z था। वह एक फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनर था। हालात खस्ता होने के कारण, मतलब बजट की कमी के कारण, उसने शहर से थोड़ा आउट में, एक बहुत पुराने फ्लैट में, तीसरा फ्लोर किराए पर लिया था। फ्लैट का किराया कम था, जो समर के बजट में था। मकान मालिक 75 साल का एक बूढ़ा आदमी था, उसने समर को चाबी देते वक्त, एक वीयर्ड स्माइल करते हुए, भारी और धीमी आवाज में कहा, बेटा किराया आज ही दे दो कल की किसको पता है। समर एक Gen Z था, उसने सोचा बुड्ढा थोड़ा खूसठ है। इसलिये उसने उस बूढ़े मकान मालिक की बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, और झट से किराया निकाल कर उसके हाथ में दे दिया। वह बूढ़ा मकान मालिक किराया लेकर जाने लगा और जाते-जाते उसने समर की ओर मुड़कर देखा और एक वियर्ड सी स्माइल देते हुए चला गया। खैर समर ने मन ही मन उसे दो-चार गालियां दी और इन सब बातों को इग्नोर करते हुए अपना रूम सेट करना शुरू किया, उसने बड़े अच्छे से बेड, अलमारी हर एक समान को अपनी जगह सेट किया। रूम सेट करते-करते समर को रात के 11:00 बज चुके थे। वह अब नहा धोकर फ्रेश हुआ, 'गरमा गरम मैगी बनाई और बालकनी पर खड़ा ...