😱बेगुनकोडर:भूतिया रेलवे स्टेशन [सच्ची घटना पर आधारित]
रेलवे के रिकॉर्ड में दर्ज भूतिया रेलवे स्टेशन बेगुनकोडर 😱 भारत के भूतिया रेलवे स्टेशनों की बात हो और उसमें बेगुनकोडर रेलवे स्टेशन का नाम ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता... जी हां दोस्तों मैं बात कर रहा हूं भारत के पश्चिम बंगाल के पुरलिया जिले में स्थित बेगुनकोडर रेलवे स्टेशन के बारे में... जहां 42 सालों तक एक भूतिया लड़की के खोफ से सन्नाटा पसरा रहा... तो चलिए शुरू करते हैं सच्ची घटना पर आधारित एक खौफनाक रोंगटे खड़े कर देने वाली एक सच्ची कहानी... - - - - - - - - - - - - - - - - - - - जब बेगुनकोडर रेलवे स्टेशन नहीं था तो वहां के स्थानीय लोगों को 40-50 किलोमीटर दूर जाकर आने-जाने का साधन पकड़ना पड़ता था... जो उनके लिए बहुत परेशानी भरा और खर्चीला था... स्थानीय लोगों की मांग के बाद.... 1960 में संथाल की रानी लोचन कुमारी और रेलवे के प्रयासों से बेगुनकोडर रेलवे स्टेशन बनकर तैयार होता है... बेगुनकोडर रेलवे स्टेशन के बनने से अब लोगों को 40-50 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ता था... अब उनके आने जाने के लिए बेगुनकोडर रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन उपलब्ध थी... जो उनके लिए बहुत सस्ता और सुलभ होता था....